बिहारराज्य

Bihar News चचेरे भाई ने की पैसे की लेन-देन में गोली मारकर किया राजू सिह को जख्मी :एसपी

रिपोर्टर गौतम कुमार झा बेगूसराय बिहार

बेगूसराय। एसपी योगेन्द्र कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में पीसी कर प्रकारों को यह जानकारी दी कि मटिहानी थाना क्षेत्र अन्तर्गत सिहमा गांव निवासी सागर सिंह के 35 वर्षीय पुत्र राजू सिंह सुबह में अपने खेत की तरफ जा रहे थे। इसी क्रम में उसके अपने चचेरे भाई सिहमा गांव के राम सिह के पुत्र अमित कुमार और अवधेश सिह दोनो भाई ने पैसे के लेन देन में पूर्व से चली आ रही दुश्मनी में उसे गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी राजू सिह का पैसा अमित कुमार के पास बकाया था। उसी बकाया पैसे को लेकर दोनो के बीच विवाद चल रहा था। वर्तमान में जख्मी राजू सिह का ईलाज शहर के एक निजी क्लीनिक डा. अशोक शर्मा के यहाँ अभी चल रहा है। एसपी ने बताया कि जख्मी की स्थिति अभी सामान्य है। इस घटना में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध टीम गठित कर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही पुलिस दोनो को गिरफ्तार कर लेगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button