
रिपोर्टर अमित कुमार चौधरी दरभंगा बिहार
दरभंगा । जिले के बहेरी प्रखंड अंतर्गत नौलखा स्थित प्रतिभा बिहार एकेडमी के परिसर में कॉंग्रेस के हायाघाट विधानसभा प्रभारी प्रतिभा सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को बताया कि देश की संपदा लूटने वाले गोतम अडानी एवं बैंकों मे जमा जनता के लाखो करोड़ रुपए लूट कर विदेश भागने वाले नीरव मोदी, ललित मोदी, जैसे भगोड़े को केंद्र की मोदी सरकार सरंक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि चोर, लुटेरे और घोटालेबाजों को बचाने के लिए मोदी सरकार राहुल गांधी को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि अपने भाषण के दौरान, राहुल गांधी ने कहा था कि अडानी से जुड़ी शेल कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपये किसके है? वें अडानी के साथ मोदी के संबंधों को भी उजागर कर रहे थे। इसलिए इन सब सवालों से बौखला कर मोदी सरकार ने सुनियोजित तरीके से उनकी संसद सदस्यता को रद्द करवाया है। और अब उन्हे नीचा दिखाने के लिए सरकारी आवास से बाहर करने और जेल भेजने की तैयारी हो रही है। सिंह ने कहा कि अगर राहुल गांधी जी गलत सवाल खड़े कर रहे हैं, तो फिर प्रधानमंत्री जी को जेपीसी से जांच कराने मे डर क्यों लग रहा है। उन्होंने कहा कि जबतक अदानी घोटाले पर संयुक्त संसदीय समिति द्वारा जांच नही होती है, तबतक कांग्रेस पार्टी सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ ‘जय भारत सत्याग्रह’ करती रहेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कॉंग्रेस के हायाघाट प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद चांद, कॉंग्रेस बहेरी अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष मूसा कलीम, कॉंग्रेस किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विवेकानंद चौधरी, सोनू कुमार उपस्थित थे।


Subscribe to my channel