Bihar News मंझौल ओपी थाना क्षेत्र के बोधी -बांध के निकट बूढ़ी गंडक नदी में अपने दोस्तों के साथ स्नान करने गए दो किशोर बालक की मौत

रिपोर्टर गौतम कुमार झा बेगूसराय बिहार
बेगूसराय ! शनिवार को मंझौल ओपी थाना क्षेत्र के बोधी -बांध के निकट बूढ़ी गंडक नदी में अपने दोस्तों के साथ स्नान करने गए दो किशोर बालक की मौत स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण हो गयी!घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार अपने दोस्तों के साथ तीन भाई बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के लिए गए थे! इसी क्रम में जब बड़े भाई नदी में डूबने लगे तो दूसरे भाई ने उसे बचाने का प्रयास किया! लेकिन दोनों गहरे पानी में चले गए ,जिसके कारण डूब कर दोनो भाई की मौत हो गई! अपने दोनो भाई को छोटे तीसरे भाई ने डूबते हुए देखकर शोर घाट पर मचाया उसके बाद पास आसपास के लोग जब तक घाट पर दौड़ कर पहुंचे तब तक दोनों भाई गहरे पानी में डूब चुके थे! दोनों डूबे हुए किशोर की पहचान मंझौल निवासी मिथिलेश साहू के 17 वर्षीय पुत्र भोला कुमार और 14 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार के रूप में हुई है! स्थानीय गोताखोरों के द्वारा दोनों किशोर बालक की तलाश बूढ़ी गंडक नदी में की जा रही है! देखते ही देखते बूढ़ी गंडक नदी पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई! समाचार प्रेषण तक दोनों किशोर का शव बरामद नहीं हो पाया है तलाश जारी है ! घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया! इस घटना की जानकारी स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि कन्हैया कुमार के द्वारा सीओ और पुलिस को दे दी गई !




Subscribe to my channel