बिहारराज्य

Bihar News श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में ” बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ ” अभियान के सफल आयोजन हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

रिपोर्टर सनोवर राही बहादुरगंज किशनगंज बिहार

किशनगंज जिलाधिकारी, श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में ” बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ ” अभियान के सफल आयोजन हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीपीओ/आईसीडीएस द्वारा बताया गया कि जिला, अनुमंडल प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने हेतु निम्न कार्य योजना/ गतिविधियां बनाई गई है। पंचायत स्तर के सभी विद्यालयों में मीना मंच, बाल संवाद के सभी सदस्यों, SSA के सभी सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर बालिकाओं के लिए शिक्षा, पोषण, जेंडर विभेदीकरण, बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या, सेनेटरी पैड का उपयोग, दहेज प्रथा निषेध आदि से संबंधित घर-घर जागरूकता अभियान चलाना सुनिश्चित करेंगे। रंगोली, पेंटिंग, वाद विवाद, प्रतियोगिता/ समूह परिचर्चा कार्यक्रम चलाकर बच्चियों को जागरूक किया जाएगा।प्रखंड स्तर पर बालिकाओं को स्वस्थ रखने के लिए चिकित्सकीय जांच की जाएगी। स्कूल हेल्थ एंबेसडर के रूप में पदाधिकारियों को चिन्हित कर अभियान में तेजी लाना, बेटियो को एक्सपोजर विजिट के तहत पुलिस थाना, महिला थाना भ्रमण करवाना, विभिन्न खेलकूद एक्टिविटी करवाना आगामी कार्ययोजना में रखा जाएगा। तदनुसार कार्यक्रम करवाने पर सहमति बनी। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, प्रभारी सिविल सर्जन, किशनगंज जिला शिक्षा पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, परियोजना प्रबंधक महिला हेल्पलाइन, बाल संरक्षण इकाई, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला समन्वय पोषण, डीपीओ /आईसीडीएस, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी सभी नगर निकाय आदि उपस्थित थें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button