बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News आगलगी की घटना में गाय व बकरी झुलशी लाखों की संपत्ति जलकर खाक

रिपोर्टर गौतम कुमार झा बेगूसराय बिहार

वीरपुर थाना क्षेत्र के सहूरी गांव वार्ड संख्या 4 में बुधवार को अचानक आग लग जाने से लाखों रूपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई जबकि दो गाय व दो बकरी बुरी तरह से झुलश गई। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे में शंभू रजक और रामलखन पासवान के घर में अचानक तेज लपेटे के साथ आग लग गई है जिसकी सूचना वीरपुर थाना को दिया गया सूचना मिलते ही कुछ ही समय में वीरपुर थाना में मौजुद दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंच गई जिसकी सहयोग से ग्रामीणों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक आग ने अपने आगोस में शंभू रजक के दो गाय और रामलखन पासवान के दो बकरी को समा चुकी थी बुरी तरह से गाय और बकरी झुलस चुकी थी। जिसकी जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि घर में रखे हुए नगदी समेत कपड़ा, बर्तन, अनाज जलकर खाक हो गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button