ब्रेकिंग न्यूज़

नवीन आधार सेवा केंद्र (लोक सेवा केंद्र) का हुआ शुभारंभ

नगर पालिका निगम जगदलपुर में रविवार को नवीन आधार सेवा केंद्र (लोक सेवा केंद्र) एवं सीएससी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महापौर संजय पांडे तथा नगर निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे। नया केंद्र शुरू होने से अब आधार कार्ड से संबंधित कार्यों के साथ-साथ आय, जाति, निवास, विवाह प्रमाण पत्र, विभिन्न प्रकार की पेंशन योजनाएं, श्रम पंजीयन, ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा अन्य सभी प्रकार की ऑनलाइन नागरिक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

महापौर संजय पांडे ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में लंबे समय से आधार सेवा केंद्र की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। नागरिकों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था। जिला प्रशासन से निरंतर प्रयासों और संवाद के बाद यह केंद्र स्थापित हो सका है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल सम्मानित पार्षदों बल्कि आम नागरिकों को भी त्वरित और सुगम सेवाओं का लाभ मिलेगा.

इस शुभारंभ अवसर पर मुख्य रूप से एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, संग्राम सिंह राणा, पार्षद आशा साहू, पूनम सिन्हा, उर्मिला यादव, गीता नाग, सूरज श्रीवास्तव, गोविन्द पप्पू वर्मा, रजनीश सिन्हा, अशोक तिवारी, रितेश सिन्हा, लोक सेवा केंद्र के संचालक सुप्रीयो मुखर्जी उपस्थित रहे।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button