बिहारराज्य

Bihar News स्थानीय स्तर पर समाजवादी विचाराधारा के अंतिम पुरोधा व जद (यू॰) नेता रघुनाथ मंडर के आकस्मिक निधन की खबर से लोग हतप्रभ रह गए।

रिपोर्टर अमित कुमार चौधरी दरभंगा बिहार

बहेड़ी :- स्थानीय स्तर पर समाजवादी विचाराधारा के अंतिम पुरोधा व जद (यू॰) नेता रघुनाथ मंडर के आकस्मिक निधन की खबर से लोग हतप्रभ रह गए। स्वर्गीय मंडर का निधन गुरुवार की रात लहेरियासराय के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया।85 वर्षीय स्वर्गीय मंडर जननायक कर्पूरी ठाकुर व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राजनीति में सक्रिय थे। उनकी मृत्यु की खबर सुनते ही हजारों की संख्या में लोग उनके मधुवन स्थित निवास स्थान पर पहुँचने लगे।सांसद डा॰ गोपाल जी ठाकुर ने उनके पार्थिव देह पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। डा॰ ठाकुर ने स्वर्गीय मंडर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक दृष्टिकोण से स्थानीय स्तर पर अपूरणीय क्षति हुई है।मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी ने भी उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर जयप्रकाश – लोहिया – कर्पूरी जी की प्रतिमूर्ति के रुप में इन्होंने ख्याति प्राप्त कर रखी थी।बीएमए कॉलेज बहेड़ी की स्थापना व इसके विकास में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।जद (यू॰)के वरीय नेता गंगाप्रसाद सिंह, गजेंद्र प्रसाद सिंह, राधारमण मंडर,उपेन्द्र सिंह, सदानंद सिंह, दिनेश मिश्र, भाजपा नेता विजय कुमार सिंह, प्रदीप कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार मंडर,शंकर कुमार सिंह, सरिता देवी, राजद नेता ठक्कन झा, वशिष्ठ नारायण यादव, शिक्षक नेता शिवजी मंडर, प्रदीप कुमार झा सहित कई अन्य लोगों ने भी स्वर्गीय मंडल के पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी।स्वर्गीय मंडर का दाह – संस्कार उनके पैतृक गाँव में ही किया गया।मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र अनील कुमार सिंह ने दी।इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाजवादी नेता स्वर्गीय मंडर के निधन को दुखद बताते हुए कहा कि उनसे मेरा निकट संबंध था।सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में उनके निधन से अपूरणीय क्षति पहुँची है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button