बिहार
Trending

अर्जुन मुंडा के काफिले ने पकड़े चार लुटेरे, खूंटी में बुजुर्ग महिला से सोने की बाली छीनने का आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के काफिले ने लुटेरों को पकड़ा, खूंटी पुलिस को सौंपा – बुजुर्ग महिला से सोने की बाली छीनने का आरोप

खूंटी/रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बड़ी सजगता और तत्परता का परिचय देते हुए चार संदिग्ध लुटेरों को पुलिस के हवाले किया। घटना बुधवार की बताई जा रही है, जब अर्जुन मुंडा आम्रेश्वर धाम में पूजा-अर्चना कर अपने काफिले के साथ खूंटी लौट रहे थे।

रास्ते में उन्हें जानकारी मिली कि कुछ युवकों ने एक बुजुर्ग महिला से, जो मवेशी चरा रही थी, जबरन सोने की बाली छीन ली है। इस सूचना पर मुंडा के काफिले में शामिल सुरक्षा कर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए चारों युवकों को पकड़ लिया।

इसके बाद उन्हें सीधे खूंटी पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए युवकों ने लूट की घटना से साफ इनकार किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं पर बारीकी से छानबीन कर रही है।

स्थानीय लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री और उनके सुरक्षा कर्मियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। लूटी गई बाली की बरामदगी और युवकों की संलिप्तता की पुष्टि के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं।

@ State Incharge Animesh Anand

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button