
पटना। एक अगस्त को जारी प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम नहीं होने का दावा करने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा पेश किए गए संदिग्ध EPIC नंबर (RAB2916120) की जांच के लिए निर्वाचन आयोग ने संकल्प लिया है। आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की प्रक्रिया तेज कर दी है।
दीघा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी ने तेजस्वी यादव को बुधवार को पत्र भेजकर 8 अगस्त की शाम तक उस EPIC कार्ड की मूल प्रति उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है, जिसका उल्लेख उन्होंने किया था। तीन दिन पहले भेजे गए पत्र के जवाब में आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने के कारण यह दूसरा पत्र जारी किया गया है।
क्या है मामला?
तेजस्वी यादव ने 2 अगस्त को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि उनका नाम मतदाता सूची से गायब है। उन्होंने इस दावे के समर्थन में EPIC नंबर RAB2916120 वाला एक वोटर आईडी कार्ड दिखाया था। इसके तुरंत बाद चुनाव आयोग ने उनके दावे को खारिज करते हुए कहा कि तेजस्वी का नाम मतदान केंद्र संख्या 204, क्रमांक 416 पर पहले से दर्ज है और उनका वैध EPIC नंबर RAB0456228 है।
चुनाव आयोग का जवाब
निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि RAB2916120 नामक EPIC नंबर उनके रिकॉर्ड में उपलब्ध नहीं है और पिछले 10 वर्षों में ऐसा कोई कार्ड जारी नहीं हुआ है। तेजस्वी यादव ने जिन दो विधानसभा चुनावों (2015 और 2020) में भाग लिया, उसमें उन्होंने EPIC नंबर RAB0456228 का ही उपयोग किया था।
अब निर्वाचन आयोग यह जांच करेगा कि तेजस्वी यादव द्वारा प्रस्तुत किया गया नया EPIC कार्ड असली है या नहीं। जांच में यह भी देखा जाएगा कि क्या यह कार्ड फॉर्म 6 के तहत नए मतदाता के रूप में आवेदन देकर बनवाया गया था या किसी अन्य प्रक्रिया से।
मुख्य बिंदु:
-
तेजस्वी यादव ने EPIC नंबर RAB2916120 का हवाला देकर मतदाता सूची से नाम गायब होने का दावा किया।
-
आयोग का कहना है कि उनका वैध EPIC नंबर RAB0456228 है।
-
संदिग्ध EPIC नंबर की जांच के लिए आयोग ने मांगी मूल प्रति।
-
आयोग करेगा पता, फर्जी है या वैध तरीके से बना है नया EPIC कार्ड।



Subscribe to my channel