PUNJAB News : एस.एम.एस. संधू का जोला कलां दौरा, लैंड पूलिंग पॉलिसी पर तीखा हमला

रिपोर्टर महिंदर सिंह मोहाली पंजाब
डेराबस्सी 31 जुलाई पंजाब इन्फोटेक के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एस.एम.एस. संधू ने डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के गांव जोला कलां का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांववासियों से सीधे संवाद किया और हल्के की राजनीतिक व प्रशासनिक गतिविधियों पर चर्चा की। उनके इस दौरे को 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। इस मौके पर संधू ने पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग नीति पर तीखा प्रहार करते हुए इसे किसानों के हक के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा, “मैं खुद एक किसान का बेटा हूं और खेती-बाड़ी से जुड़ा हूं। किसान के लिए उसकी जमीन उसकी जान होती है। पंजाब सरकार की यह योजना जमीन छीनने की साजिश है। इसमें कोई स्पष्टता नहीं है और सरकार लोगों को भ्रमित कर रही है। संधू ने यह भी कहा कि पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है, और यहां इस स्तर के अर्बनाइजेशन की जरूरत नहीं है। उन्होंने सरकार की नीतियों को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि भाजपा इस योजना का सख्त विरोध करेगी।
गांववासियों ने भी सरकार की इस नीति पर नाराजगी जताई और संधू का समर्थन किया। इस अवसर पर कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व सरपंच सतीश कुमार टोनी लाभ सिंह जोला, ओमवीर लालड़ू दीप चंद बर्तनां रिंकू मलिकपुर, नसीब सिंह फौजी और पंडित जी शामिल थे।