बिहार
Trending

लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज, शिकायत निवारण में मिली गंभीर चूक

शिकायत निवारण में लापरवाही पर आयुक्त सख्त, अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब

सासाराम: प्रमंडलीय आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्रथम अपील के 12 मामलों की सुनवाई की और संबंधित शिकायतों का निपटारा किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि जनता की शिकायतों की अनदेखी और सुनवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सुनवाई में अनुपस्थित रहने वाले रोहतास के अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी और सासाराम नगर निगम के नगर आयुक्त से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं, नौहट्टा अंचलाधिकारी पर लापरवाही बरतने के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश दिया गया।

परिवादी राणा प्रताप सिंह की दाखिल-खारिज प्रक्रिया में त्रुटियों को लेकर सुनवाई हुई, जिसमें आयुक्त ने पाया कि संबंधित अधिकारी ने न तो उचित प्रयास किए और न ही सुनवाई में उपस्थित हुए। इस पर उन्हें शोकॉज नोटिस जारी किया गया। दूसरी ओर, संजय कुमार वर्मा की नल-जल योजना के अधूरे कार्य की शिकायत पर भी नगर आयुक्त की गैरहाजिरी को गंभीरता से लिया गया।

आयुक्त ने सभी लोक सेवकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि, “जनता की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जो भी पदाधिकारी इसमें लापरवाही या संवेदनहीनता दिखाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

@ State Incharge Animesh Anand

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button