ब्रेकिंग न्यूज़

सिजुआ में प्रज्वला महिला मंडल द्वारा जरूरतमंद महिलाओं के बीच सूखा राशन वितरण, दीक्षा महिला मंडल के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन

सिजुआ, 21 जून 2025:

आज सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय के समीप स्थित एम.टी. हॉस्टल में एक सराहनीय सामाजिक पहल के अंतर्गत 20 जरूरतमंद महिलाओं (दैनिक मजदूरों) के बीच सूखा खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष, श्रीमती मिली दत्ता के दिशा-निर्देशन में, प्रज्वला महिला मंडल, सिजुआ क्षेत्र के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के तहत जिन सामग्री का वितरण किया गया, उनमें 1 किलो अरहर दाल, 1 लीटर सरसों का तेल, गरम मसाला, नमक, नहाने व कपड़े धोने का साबुन आदि शामिल थे। वितरण का नेतृत्व प्रज्वला महिला मंडल की अध्यक्ष, श्रीमती शर्मिष्ठा चक्रवर्ती ने किया।

इस अवसर पर श्रीमती शर्मिष्ठा चक्रवर्ती ने कहा, “हमारी प्रज्वला महिला मंडल का उद्देश्य हमेशा से समाज के दबे, कुचले, गरीब, असहाय एवं अंतिम पंक्ति के लोगों तक सहायता पहुंचाना रहा है और यह कार्य हम लगातार करते रहेंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मिली दत्ता के मार्गदर्शन में ही संभव हो पाते हैं।

कार्यक्रम में महिला मंडल की सक्रिय सदस्या सुलक्षणा सिंह, भाषवती कुंडू, कंचन मिश्रा सहित कई अन्य सदस्याएं भी उपस्थित थीं। उपस्थित महिलाओं ने इस पहल की सराहना की और आयोजकों को धन्यवाद दिया।

यह कार्यक्रम समाज के प्रति महिला मंडलों की प्रतिबद्धता और सेवा भावना का प्रतीक है, जो कि न सिर्फ राहत प्रदान करता है, बल्कि सामाजिक एकजुटता का भी परिचायक है।

 

 

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button