IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News दीपावली की रात कोतवाली अनूपपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : बड़े जुआ फड़ पर रेड 267150 रूपये जप्त कर 10 जुंआरी गिरफ्तार

रिपोर्टर राकेश कुमार उपाध्याय अनूपपुर मध्य प्रदेश

 

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देशन में गुरूवार को दीपावली की देर रात मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली अनूपपुर से टी.आई. अरविन्द जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम उपनिरीक्षक प्रवीण साहू, उपनिरीक्षक अजय तेकाम, प्रधान आरक्षक महेन्द्र राठौर, शेख रशीद, आरक्षक अब्दुल कलीम, गिरीश चौहान, अमित यादव चालक प्रधान आरक्षक दिनेश पाटिल द्वारा अब तक के सबसे बड़े जुंआ फड़ पर रेड कार्यवाही की गई जिसमें अनूपपुर के वार्ड न. 15 (पुरानी बस्ती) में रामसागर तालाब के पास अशोक पटेल के घर में 10 आरोपियो को ताश के पत्तो पर दांव लगाकर जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया।

दीवाली की देर रात 02 बजे सुनसान में एकत्र होकर जुआ खेल रहे रमाशंकर पटेल पिता भट्टू लाल पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड नं. 15 अनूपपुर, अवधेश कुमार चौधरी पिता स्व.बेच् चौधरी उम्र 36 वर्ष निवासी अमराडंडी थाना अमलाई जिला शहडोल, पवन कुमार पिता महेन्द्र प्रताप उम्र 24 वर्ष निवासी अमराडंडी थाना अमलाई जिला शहडोल, अनिल सोनी पिता आर.पी. सोनी उम्र 35 वर्ष नि. वार्ड नं.10 अनूपपुर, अशोक पटेल पिता बद्री प्रसाद पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड नं. 15 पुरानी बस्ती अनूपपुर, शिवेन्द्र प्रताप सिंह पिता स्व. राजेन्द्र प्रताप सिंह उम्र 44 वर्ष निवासी वार्ड नं. 13 पुरानी बस्ती अनूपपुर, सीताराम पटेल पिता श्रीरामाधार पटेल उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड नं. 10 पुरानी बस्ती अनूपपुर, अजय शिवहरे पिता बिहारी लाल शिवहरे उम्र 42 वर्ष वार्ड नं. 02 पटौराटोला, सूरज सोनी पिता अमरीश प्रसाद सोनी उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड नं. 15 पुरानी बस्ती अनूपपुर, विजय सिंह राठौर पिता स्व. कोमल प्रसाद उम्र 36 वर्ष निवासी वार्ड नं. 10 पुरानी बस्ती अनूपपुर को पुलिस ने घेरा डालकर रंगे हाथों पकड़ा एवं आरोपियों के कब्जे से ताश के 52 पत्ते एवं कुल 267150.00 रुपए (दो लाख सडसठ हजार एक सौ पचास रूपये) जप्त किया जाकर आरोपियो के विरूद्ध धारा 13 जुंआ एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर गिरफ्तार किया गया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button