ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News यादव बंधुओं द्वारा अन्नकूट के दिन निकाला जाएगा गोवर्धन शोभायात्रा।

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी ।दिनांक 30 अक्टूबर  दिन बुधवार को पराडकर स्मृति भवन में ‘गोवर्धन पूजा समिति’ वाराणसी द्वारा पत्रकार वार्ता सम्पन्न हुआ।  पत्रकारों को समिति के अध्यक्ष विनोद यादव ‘गप्पू’ ने बताया कि दिनांक 1 दिन शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम से काशी की धरती पर ‘अखिल भारतीय गोवर्धन पूजनोत्सव’ मनाया जायेगा, जिसके क्रम में प्रातः 7 बजे से गोवर्धन धारी का पंचामृत स्नान के साथ 10 बजे तक विधिवत हवन पूजन श्याम बाबू यादव (भाला) व भोला यादव पूजा मंत्री के देखरेख में सम्पन्न होगा, जिसके पश्चात् 11 बजे हथुआ मार्केट पर काशी के यदुवंशियों की उपस्थिति में समिति द्वारा केशरिया पगड़ी बांधकर स्वागत किया जायेगा, उसके पश्चात् विशाल शोभायात्रा जिसका शुभारम्भ अशोक यादव अधिवक्ता उच्चतम न्यायालय (प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा) के द्वारा होकर विभिन्न लाग, विमान जो कि श्री कृष्ण बलराम के जीवन दर्शन पर आधारित होगा, आगे कतुआपुरा के पहलवानों द्वारा पटा वनेठी, मनरी, (लट्ठबाजी) का आकर्षक प्रदर्शन होगा, वहीं प्रसिद्ध पहलवान मिट्टू यादव द्वारा आगे वाली जोडी फेरने का प्रदर्शन होगा। शोभायात्रा रामकटोरा, कबीरचौरा, मैदागिन, मछोदरी, मुकीमगंज, भैसासुर घाट होते हुए सायं 5 बजे गोवर्धन धाम पर पहुंचेगी। शोभायात्रा के स्वागत में विभिन्न स्थानों पर तोरण द्वार, महिलाओं द्वारा पुष्प वर्षा एवं स्थानीय यादव बन्धुओं द्वारा जगह-जगह पर जलपान एवं माल्यार्पण, अंगवस्त्रम से सम्मान किया जायेगा। शोभा यात्रा में मथुरा, वृन्दावन, छत्तीसगढ़, प्रयागराज, झारखण्ड की नयी झांकियां आकर्षण का केन्द्र होगी।
पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से प्रकाश यादव, अशोक यादव, दिनेश यादव, जय प्रकाश यादव, शिवबचन यादव, जितेन्द्र यादव, भाला यादव, विनोद यादव, प्रवीण यादव, राजेश अहीर, भोला यादव, विजय यादव, मदन यादव, अशोक यादव ‘दुल्ली’, विनीत यादव, विनय यादव, गोपाल यादव, दिलीप यादव, भोला यादव इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button