ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News बरेली में विवाहिता की हत्या, लूट या कुछ और कारणः विवाहिता को 2 गोली लगी, पति को खरोंच तक नहीं; जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्टर मनोहर लाल जौहरी बरेली उत्तर प्रदेश

बरेली में 14 मई दिन मंगलवार को देर शाम 23 साल की विवाहिता की हत्या कर दी गई। विवाहिता अपने पति के साथ मायके से ससुराल जा रही थी। तभी रास्ते में विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कथित तौर पर हत्या लूट के विरोध में की गई है। हत्या की जानकारी होने पर रात में करीब तीन घंटे तक परिजनों ने सड़क पर शव रखकर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में सामने आया है कि विवाहिता को 2 गोली मारी गई है। जबकि बाइक चलाने वाले पति को एक खरोंच तक नहीं आई। इस पर पुलिस संदेह जता रही है। देर रात तक पुलिस विवाहिता के पति से भी जानकारी इकट्ठा करने में जुटी रही।

10 महीने पहले हुई थी शादी

बरेली के शाही क्षेत्र के बकैनिया वीरपुर गांव निवासी राजकुमार की शादी 10 महीने पहले मलसाखेड़ा गांव निवासी हेमलता (23 साल) के साथ हुई थी। राजकुमार मंगलवार को अपनी ससुराल मलसाखेड़ा गया था। देर शाम वह अपनी पत्नी को सुसराल से लेकर अपने घर के लिए बाइक से चला था।

रात में हंगामा करती भीड़

शाम करीब सवा 6 बजे शाही थाना क्षेत्र में दुनका पुलिस चौकी से आधा किमी की दूरी पर सड़क पर बदमाशों ने बाइक को रोक लिया। जहां विवाहिता के साथ लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान पति ने विरोध किया तो बदमाशों ने मारपीट कर तमंचे की बट मारकर पति को घायल कर दिया।

इस दौरान विवाहिता ने विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मार दी। मौके पर विवाहिता की मौत हो गई। रात में घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोगों की भीड़ पहुंच गई। ग्रामीणों ने रात में दो घंटे तक शव नहीं उठने दिया और जमकर हंगामा किया। ग्रामीण पुलिस से विवाहिता की हत्या करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

पुलिस पूरे घटनाक्रम को लेकर जांच में जुटी है। इस घटना पर पुलिस का कहना कि विवाहिता हेमलता की शादी दस महीने पहले ही हुई थी। अब कई ऐसे सवाल हैं जिन पर पुलिस काम कर रही है।

करीब ढाई घंटे बाद दी गई सूचना बताया जा रहा कि घटना शाम करीब सवा 6 बजे के आसपास हुई। लेकिन रात में पुलिस को सूचना 8 बजकर 45 मिनट पर दी गई।

ऐसे में पुलिस यह भी संदेह जता रही है कि कहीं दूसरे से तो हत्या नहीं कराई गई। लूट की घटना हुई तो पति ने अपने परिवार और दोस्तों को सूचना क्यों नहीं दी। पुलिस को या डायल 112 पर भी सूचना दी जा सकती थी।

पति को नहीं आई एक भी खरोच पुलिस मान रही है कि विवाहिता को दो गोली लगी हैं। उसने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने दो गोली क्यों मारी। वह लूट करके या भागते समय गोली मारकर भाग सकते थे। हत्या करना ही मकसद तो नहीं था, इस पर पुलिस जांच कर रही है।

वहीं विवाहिता के पति को एक भी गोली नहीं मारी गई, पहले वह सिर में तमंचे की बट लगने की बात कहता रहा, लेकिन पति को खरोंच तक भी नहीं आई। एसपी का बयान एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि महिला को 2 गोली मारी गईं है। पति के चोट का कोई निशान नहीं मिला है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस को घटना के ढाई घंटे बाद सूचना दी गई। महिला के पति ने लूट के विरोध में घटना होना बताया है। लेकिन पुलिस दूसरे बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button