IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़

प्रमुख शिक्षा सचिव डॉ शुक्ला के हाथों शेख इमरान उल्लाह को राष्ट्रिय शिक्षा रत्न सम्मान प्राप्त

शिक्षा अधिकारी सहित सभी शिक्षक साथियों ने दी शुभकामनायें

✍️रिपोर्टर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव,कांकेर छत्तीसगढ़

कांकेर जिले के नवाचारी शिक्षक शेख इमरान उल्लाह को उनके शैक्षणिक नवाचारी गतिविधियों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य पर डॉ आलोक शुक्ला प्रमुख शिक्षा सचिव छ.ग. शासन ने राष्ट्रिय शिक्षा रत्न सम्मान 2022 से नवाजा और प्रशस्ती पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए। विदित हो कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले देश के चुने हुए शिक्षकों को नवाचार गतिविधियाँ समूह भारत द्वारा राष्ट्रिय स्तर पर सम्मानित किया जाता है, इस वर्ष का राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह शैक्षिक समिट 2022 का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर में किया गया जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्यों से अपनी पहचान बनाने वाले शिक्षकों को आंमत्रित कर सम्मानित किया गया।

शासकीय कन्या प्राथमिक शाला सरोना में पदस्थ शेख इमरान उल्लाह नवाचार गतिविधियों के अलावा अच्छे शायर एवं मंच संचालक के रूप में भी पहचाने जाते हैं, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ आलोक शुक्ला प्रमुख शिक्षा सचिव छ.ग. शासन, डॉ एम. सुधीश सहायक संचालक समग्र शिक्षा रायपुर, आशिष गौतम राज्य पैडागाजी समन्वयक समग्र शिक्षा, सुश्री निलम अरोड़ा सहा. प्राध्यापक एससीईआरटी, एल के वर्मा प्राचार्य डाईट रायपुर, डॉ सुनिल जैन डाईट रायपुर, संजीव कुमार सूर्यवशी नवाचारी समूह प्रमूख, जितेन्द्र साहू, अखिलेश अलकरा, सानू साहू की गरिमागयी उपस्थिति के कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

 

शेख इमरान उल्लाह को राष्ट्रिय शिक्षा रत्न से सम्मानित होने पर जिला शिक्षा अधिकारी भूवन जैन, खण्ड शिक्षा अधिकारी नरहरपुर रवि प्रकाश मिश्रा, बीआरसी नरहरपुर हिमन सिंह कोर्राम, एबीईओ झमा सोलेन, संकुल सम्नवयक सूरेश कुमार ठाकुर, सतीश साहू, राजेश शर्मा, राजेन्द्र आर्ची, दिनेश मरकाम, उमेश कुम्भकांर, रामभुवन यादव, बंसत साहू, राखी साहू, जयंती शोरी, सपना सोनी, तिलक भास्कर, आदि ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button